विश्व एड्स दिवस पर निकाला गया कैंडल मार्च

विश्व एड्स दिवस पर निकाला गया कैंडल मार्च। पूर्व संध्या पर आदर्श समाज सेवा शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के सहयोग से विशाल केंडल मार्च का आयोजन किया गया जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से कैंडल मार्च प्रारंभ कर फूलबाग चौराहे तक क्रमबद्ध तरीके से कैंडल मार्च निकालकर लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया, कार्यक्रम में एनसीसी कैंडीडेट्स का विशेष योगदान रहा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूबेदार मेजर जफर अली जी, संस्था संचालक श्री प्रवीण पवार जी, NGO प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भाजपा श्री विवेक शर्मा जी, भाजपा नेता श्री मोनू कंसाना जी, आईसीटीसी काउंसलर श्री प्रदीप शर्मा जी, परियोजना प्रबंधक श्री पवन कुमार जी एवं समस्त परियोजना स्टाफ एवं एनसीसी स्टूडेंट उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More