राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन श्रीराम सेना संगठन के तत्वाधान में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया

श्रीराम सेना संगठन सागर के प्रफुल्लित चल समारोह में शेरों के साथ-साथ जमकर झूमे शहरवासी

राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन श्रीराम सेना संगठन के तत्वाधान में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया

दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन
श्रीराम सेना संगठन के तत्वाधान में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। सागर के चमेलीचौक स्थित प्रसिद्ध राममंदिर रामबाग में प्रभु श्रीराम की पूजाअर्चना के बाद ढोल-तांसे, डीजे, बैंड बाजे के साथ बड़े ही हर्ष के साथ चल समारोह प्रारम्भ हुआ। समारोह में रथ पर सवार श्रीराम-जानकी, भारत, लक्ष्मण और शत्रुघन बने नन्हें बच्चों की मनमोहक जीवंत झांकी ने नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। चल समारोह में शामिल बुंदेली शेर दल ने अपने करतब दिखाकर नागरिकों को आश्चर्य के साथ जोश से भर दिया। बानर सेना के रूप में प्रसादी वितरण कर रहे बच्चों से प्रसाद पाकर नागरिक खुश हुए। चल समारोह में सभी महिलाएं-बहने एवं नागरिकजन अपने आराध्य श्रीराम के भव्य मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की ख़ुशी में श्रीराम के भजनो एवं गानों पर जमकर झूमकर थिरके। चल समारोह में शामिल लोगों के साथ ही दर्शकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जय श्री राम के ओजपूर्ण नारे से सारे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। चल समारोह बिहारीजी मंदिर, धनेश्वर मंदिर होते हुए सराफा तिगड्डा से सरस्वती मंदिर पहुंचा। इस उमंग और ख़ुशी के उत्सव में लोग चल समारोह में शामिल होते गए और एक भव्य जलूस के रूप में यह चल समारोह शीतलामाता मंदिर पर आयोजित महाआरती के कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह चल समारोह का स्वागत पुष्पवर्षा, भोग-प्रसादी वितरण कर किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन भी शामिल हुए। चल समारोह में पूर्व महापौर सुश्री मनोरमा गौर, श्रीराम सेना प्रमुख श्रीअमित खटीक, कार्यसमिति सदस्य सर्वश्री सोमू दुबे, श्री अंकित दीक्षित, श्री अंशु घोषी, श्री दीपक नामदेव, श्री शुभम चौधरी, श्री विष्णु खटीक, श्री सुदामा खटीक, श्री शिवा खटीक, श्री थानसिंघ मासाब, पार्षद श्री गुड्डा खटीक, श्री दीपक खटीक, श्री अर्पित पाण्डेय, श्री अभय दुबे, श्री श्रीकांत सेन सहित बड़ी संख्या में रामभक्त, माताएँ-बहने एवं नागरिक शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More