
वैश्य महासम्मेलन ने मनाया प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
विश्व महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने कटरा बाजार में पंडाल लगाकर प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हर्षो उल्लास से मनाया जिसमें बड़ी संख्या में समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं वरिष्ठ जन के साथ में मातृशक्ति भी उपस्थिति रही। प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। मंच पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर राम जी की आरती उतारी गई इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्री राम इस देश की आत्मा है और आज का दिन समस्त सनातियों के लिए सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्वाधीनता का पर्व है। जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं जिला प्रभारी श्रेयांश जैन ने कहां की आज का दिन दीपावली से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। समस्त नगर वासियों को आज के दिन घर में कम से कम पांच दीपक अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए। संभागीय महिला अध्यक्ष विनीता केसरवानी युवा प्रदेश महामंत्री सचिन जैन स्पोर्ट्स, संरक्षक श्री सुरेश डेंगरे, रामेश्वर अग्रवाल, देवेंद्र जैन,सुरेंद्र जैन माल्थोन, अजीत समैया, प्रमोद सिंघई, माखनलाल सोनी, सौरभ रांधेलिया,धर्मवीर साहू,ने भी सभी को बधाई दी। आयोजन में मुख्य रूप से अजय साहू, घासीराम साहू, मोहन अग्रवाल, अखिलेश समैया, मनोज भाई जी, प्रदीप जैन, डॉ अतुल ताम्रकार, विशाल जैन, संजीव चौरसिया, समीर जैन, पवन जैन, नितिन जैन, रामेश्वर सोनी, आदेश जैन, राकेश निश्चय, आलोक जैन,पंकज मुखारिया,गौरव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संतोष सुहाने, जिनेश जैन, गणेश सोनी,ऋषभ जैन, संजू दिवाकर,मनीष नायक, गीतेश अग्रवाल, निलेश जैन MR, हेमंत पोद्दार, मुकेश जैन ढाना संजू जैन सुनील जैन लोहारी, अभिषेक अग्रवाल शरद पोद्दार, जितेंद्र गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अनीता जैन, सुनीला केशरवानी, ज्योति जैन, रोहिणी साहू, दीप्ति गुप्ता, ज्योति झुड़ेले, सुमन झुड़ेले, शालिनी बृजपुरिया, बबीता बृजपुरिया आदि ने भाग लिया











