नमो मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
देश के निर्माण में नवमतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है: गोविंद सिंह राजपूत

नमो मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
देश के निर्माण में नवमतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है: गोविंद सिंह राजपूत

सागर दिनांक 25जनवरी 2024: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन शासकीय आईटीआई कॉलेज सागर में किया गया जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए जहां वर्चुअल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में नवभारत की नई ताकत के रूप में पहचान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराई है। युवाओं के आइकॉन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं श्री राजपूत ने कहा कि जब-जब युवा पीढ़ी सामने आई है तब तब बड़े परिवर्तन हुए हैं। युवाओं को देश के नवनिर्माण और विकास में अपना योगदान देना है जिसका सबसे अच्छा और सशक्त माध्यम उनका मतदान करना है मतदान के माध्यम से वह विकसित भारत में अपना अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। श्री राजपूत ने कहा कि हम सब देश को और विकसित बनाएंगे इसके लिए हमें भाजपा सरकार को मजबूत करके उसके साथ देश को विकास की बुलंदियों पर ले जाना है। श्री राजपूत ने युवाओं से अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसने बिना भेदभाव सभी वर्गों को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाया है। भाजपा में परिवारवाद नहीं है यहां सिर्फ विकास की राजनीति की जाती है उन्होंने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा को मजबूत करके अपने सपनों को नई उड़ान दें मतदान अवश्य करें ताकि विकसित भारत में आपका योगदान शामिल हो। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने सभी नवमतदाताओं से अपील की है कि नमो ऐप से जुड़े और मतदान करें। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल, राहुल वैध, लोकसभा विस्तारक आशुतोष शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र पप्पू फुसकेले, अंकु चौरसिया, लखन ठाकुर, सक्षम जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा नवमतदाता युवा उपस्थित रहे जिन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

Leave a Comment

Read More