Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम समरसता का कुंभ है – पूर्व गृह मंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम समरसता का कुंभ है – पूर्व गृह मंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह

खुरई में 697 जोड़े परिणय बंधन में बंधे, पूर्व गृहमंत्री ने बेटी जानकी अहिरवार का कन्यादान किया

खुरई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का कुंभ है। सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र की मजबूती संभव होती है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आयोजित 697 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में ने स्वयं भी अहिरवार समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार का पूरे विधि-विधान सहित कन्यादान करके सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत की।

पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता आज देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस अपनी राजनीति के लिए देश को धर्म, जातियों और समाजों में तोड़ने में लगी है। राष्ट्र सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले ऐसे आयोजनों से देश को एक सूत्र में बांधने का काम भी होता है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म समुदायों की बेटियों के विवाह एक पंडाल में एक जैसी व्यवस्था में हो रहा है। महाकुंभ की तरह यहां भी कोई किसी से जाति या धर्म नहीं पूछता। भाजपा सामाजिक समरसता को मानने वाली पार्टी है। आज खुरई में हुए 697 बेटियों के विवाह समारोह में 22 मुस्लिम बेटियों के निकाह भी शामिल हैं। मैं प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ अनुसूचित जाति समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार के पैर पूज कर कन्यादान कर रहा हूं। सिंह ने कहा कि जाति, धर्म, समाज को बांटने की कोशिश करने वालों को इस कार्यक्रम से बड़ा जवाब और कोई नहीं हो सकता।

पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नारी समाज का आधार है। हमारी संस्कृति नारी प्रधान संस्कृति है जहां बेटियों को देवी स्वरूप मानकर पूजा जाता है। हमारी संस्कृति में कहा गया है कि जिस घर में बच्ची वह घर मंदिर की तरह हो जाता है। बेटियां भगवान का रूप होती हैं और सौभाग्य लेकर आती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह के बाद विदाई के समय कपड़े पर उनके पैरों की छाप लेकर घर में रखने की परंपरा है ताकि सौभाग्य और लक्ष्मी घर में बने रहें। घर और समाज की वास्तविक वास्तूकार बेटियां ही होती हैं।

पूर्व गृहमंत्री  सिंह ने कहा कि विवाह पवित्र बंधन है और नई सृष्टि की रचना का आरंभ है। जिस आत्मीयता, परिवार भाव और सेवा भाव के साथ खुरई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होता आया है ऐसा अन्यत्र कम ही देखने को मिलता है। सारे अधिकारी, कर्मचारी, नेता, कार्यकर्ता, समाज सेवी लोग मिलकर अपने पद अहंकार को एक तरफ रख कर एक परिवार की भांति मिल कर यह कार्यक्रम करते हैं जैसे अपनी ही बेटी का विवाह करते हैं। खुरई की ऐसी समरसता और पारिवारिक वातावरण दे कर आत्मा खुशी से भर जाती है। इसके लिए मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि ईश्वर ने मुझे यह सब देखने और इसमें सम्मिलित होने का अवसर दिया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की लगभग 700 शादियों को शामिल कर लें तो खुरई में बीते आठ सालों में लगभग 5800 बेटियों के विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित हो चुके जो बड़ी संख्या है। इसके लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने इस योजना की निरंतरता बनाए रखी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आज के कार्यक्रम में सरकार की ओर से 3.41 करोड़ की राशि वर वधू को सुखमय दांपत्य जीवन आरंभ करने दी गई। उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी व्यवस्था के साथ कोई परिवार में भी विवाह संपन्न नहीं कर पाता जितनी अच्छी व्यवस्थाएं यहां उपलब्ध होती हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता देशराज सिंह यादव, चंद्र प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष  नन्हीबाई आहिरवार तथा पार्षद बलराम यादव ने भी संबोधित किया।

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने वधू जानकी अहिरवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि का 49 हजार का चेक प्रदान किया। सभी 697 वधुओं को 49 हजार राशि के चेक दिए जाएंगे। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की तरफ से व्यक्तिगत रूप से सभी वधुओं को सुहाग की सामग्री व एक साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। एक छोटे से बच्चे संस्कार झा ने बेटियों के लिए बहुत ही भावपूर्ण ढंग से विदाई गीत सुना कर अतिथियों को भावविभोर कर दिया। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने पुष्प वर्षा के साथ सभी वर वधुओं का अभिनंदन किया और अपने पिता पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के साथ वधु जानकी अहिरवार के पांव पूजने और कन्यादान की रस्म में भाग लिया। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा अध्यक्ष, सभी 6 नगरीय व जनपद निकाय अध्यक्षों, उपाध्यक्षों सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने एक एक वधू के पैर पूजे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में ढपला, रमतूला वादक दल, दलदल घोड़ी कलाकार, डीजे, भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं की गई थीं।

कार्यक्रम में  सरोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन सिंह, युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, विजय जैन बट्टी, हेम चन्द्र बजाज, जनपद अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार, नगर मंडल अध्यक्ष व नप उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह ललोई, बलवीर सिंह उपाध्यक्ष मालथौन, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार मालथौन, उपाध्यक्ष जप. राजेन्द्र सिह खुरई, नप. अध्यक्ष मीना कुशवाहा बरोदियाकलां, नगर परिषद सुधा विश्वनाथ लोधी बांदरी, नप उपाध्यक्ष मालथौन मालती धर्मेन्द्र अहिरवार, अजीत सिंह अजमानी, बलवीर सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, कोमल यादव, श्रीमती इन्द्रकुमार राय, प्रवीण जैन, आकाश परिहार, संतोष दुबे, रामशास्त्री, गोलू राय, आशीष पटैरिया, योगेश जैन, रनधीर सिंह(गब्बर), सीताराम नायक,सीतारा नायक ओमप्रकाश घोरट, रामकुमार बघेल, राजेन्द्र मोदी खुमान रधुवंशी, राजू नड्डा, पार्षद जगदीश अहिरवार, बॉवी चावला, पुष्पेन्द्र परिहार, अजीज खान,श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती माया ताम्रकार, श्रीमती ऊषा ठाकुर, श्रीमती सीमा पाण्डे, श्रीमती विमला सेन, श्रीमती सीमा नामदेव, श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, श्रीमती रजीता शर्मा, श्रीमती सोना अहिरवार, श्रीमती ललिता रजक, श्रीमती मेघा नामदेव, श्रीमती संध्या सेन, श्रीमती प्रतिभा पुरोहित, श्रीमती ज्ञानबाई बसंल, श्रीमती निशा नागदेव, श्रीमती सपना विश्वकर्मा, श्रीमती सुमनलता जैन,श्रीमती अनिता इंद्रराज सिंह, श्रीमती अंजू रैकवार, श्रीमती मोना धर्मेन्द्र सिंघई, श्रीमती विनीता सौर,श्रीमती अनिता नायक,श्रीमती निर्मला कुशवाहा,श्रीमती रोशन कुशवाहा, श्रीमती नर्वदा कुशवाहा,श्रीमती प्रियंका रजक, श्रीमती कुसुम राजहंस,श्रीमती अर्चना नामदेव, ऋषम राय, आकाश परिहार, नरेन्द्र सिंह, कपिल रैकवार, छोटू रोकड़या, रितिक कुशवाहा, वीरेन्द्र सेन, कृष्णा साहू, सचिन साहू, सचिन आसाटी, सत्येन्द्र ठाकुर, संजय लिटोरिया, बल्ली सोनी सहित हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम खुरई मनोज चौरसिया, एसडीएम मालथौन मुनब्बर खान, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण, सीएमओ राजेश मेहतेले, संजय समुद्रे, प्रभुशकर खरे, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, सचिन गुप्ता, बीएमओ शेखर श्रीवास्तव, बीईओ रविकांत असाटी, एसडीओपी सचिन परते, टीआई शशि विश्वकर्मा, टीआई संतोष सिंह दांगी, टीआई अशोक यादव, टीआई गजेन्द्र सिंह बुंदेला सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे समर्पण व सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Comment

Read More