Search
Close this search box.

मेयर इन काउंसिल की बैठक में नये स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव पास, क्षत्रिय महासभा ने महापौर व एम आई सी सदस्यों का अभिनंदन किया

मेयर इन काउंसिल की बैठक में नये स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव पास, क्षत्रिय महासभा ने महापौर व एम आई सी सदस्यों का अभिनंदन किया

सागर। सागर नगर निगम की महापौर की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में वीर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का नामकरण महाराणा प्रताप सिटी स्टेडियम सागर करने तथा स्टेडियम के सामने स्थित पार्क में उनकी बीस फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना करने का विधिवत निर्णय लिए जाने पर क्षत्रिय महासभा जिला सागर के प्रतिनिधियों ने महापौर व सभी एमआईसी सदस्यों का अभिनंदन कर आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में खेल परिसर प्रांगण में चयनित स्थल को परिवर्तित कर नये स्थल का चयन करने तथा सिटी स्टेडियम का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम करने को लेकर क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष श्री लखन सिंह के साथ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने महापौर  संगीता सुशील तिवारी को निगम कार्यालय पहुंच कर मांग पत्र सौंपा गया था। इस पर निर्णय लेते हुए महापौर संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में दोपहर मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों निर्णयों पर एमआईसी ने अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है। ज्ञात हो कि क्षत्रिय महासभा जिला सागर की मांग पर कल ही नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बीस फुट ऊंची प्रतिमा के निर्माण का 50 फीसदी पार्ट पेमेंट निविदाकार ग्वालियर स्थित प्रतिमा कला केंद्र को जारी कर दिया था।

बैठक में निर्णय होने के बाद महापौर व मेयर इन कौंसिल सदस्यों के संरक्षकगण तथा सदस्य गण क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष श्री लखन सिंह के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बड़ी पुष्प माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर महापौर  संगीता सुशील तिवारी तथा एम आई सी सदस्यों  विनोद तिवारी,  राजकुमार पटैल, रेखा नरेश यादव, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, अनूप उर्मिल,  संगीता जैन, शैलेन्द्र ठाकुर, श्री नरेश यादव एवं महापौर प्रतिनिधि रिशांक तिवारी,  सूर्यांश तिवारी, का आत्मीय अभिनंदन किया और क्षत्रिय समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष  लखन सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की बीस फुट ऊंची अश्वारोही प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। अगले माह 29 मई को आने वाली महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व सिटी स्टेडियम के सामने प्रतिमा की स्थापना की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं।

अभिनंदन करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व सांसद  राजबहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष एड.  वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, संरक्षक इन्द्राज सिंह खिरिया, संरक्षक बलवंत सिंह कर्रापुर, संरक्षक शेरसिंह सिमरघान, संरक्षक राजकुमार सिंह ढाना, महिला विंग अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती रितु ठाकुर,  श्रद्धा ठाकुर, युवा अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा, एड. गोविंद सिंह कर्रापुर, एड. वीरेन्द्र सिंह दादपुर, राजकुमार सिंह धनोरा, देव प्रशांत सिंह बेरखेरी,कलेक्टर सिंह केरबना, धर्मेंद्र सिंह निर्तला, प्रदेश सिंह,के.के. सिंह गोरा, समीर सिंह वैश्य, अजय सिंह बहेरिया, राजेन्द्र सिंह बननाद, राहुल सिंह महुआखेड़ा, महेन्द्र सिंह गंभीरिया, आनंद सिंह मकरोनिया, जितेन्द्र सिंह पटौआ, अरविंद सिंह जिंदा, उदयभान सिंह खिरिया, नरेश सिंह धनौरा, प्रेमसिंह मूड़री, बबलू ठाकुर बिलैया, एमएस ठाकुर, सौभाग्य सिंह सेमरा, पुष्पेन्द्र सिंह घोघरा, संदीप सिंह कुशमगढ़, संदीप सिंह कर्रापुर, शैलेन्द्र सिंह राजपूत टपरा, जितेन्द्र सिंह टपरा, शामिल रहे।

Leave a Comment

Read More