
विश्वविद्यालय में प्राप्त भ्रष्टाचार एवं छात्र विरोधी गतिविधियों के विरुद्ध 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई की क्रमिक भूख हड़ताल जारी
सागर /5अगस्त।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ संगठन के जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी के तत्वाधान में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताएं भ्रष्टाचार एवं छात्र विरोधी गतिविधियों जैसे गंभीर मांगों को लेकर सिविल लाइन जिला पंचायत कार्यालय के सामने स्थित गौर प्रतिमा के समीप क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है संगठन की उक्त 8 सूत्रीय मांगे निम्न प्रकार है
1.UG की सीटों में वृद्धि की जाए एवं प्रवेश में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता ( आरक्षण )दिया जाए।
- छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में मेरिट को आधार बनाया जाए।
3.विश्वविद्यालय की नियुक्त प्रक्रिया में हुए घोटाले जो आए दिन समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रहे है । उनकी जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट की जाए एवं विश्वविद्यालय को RSS की फैक्ट्री ना बनाया जाए। - विश्वविद्यालय में चल रहे अनावश्यक निर्माण कार्य रोके जाएं और जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए। अगर दोषी पाए जाते है तो कानूनी कार्यवाही की जाए।
- विश्वविद्यालय के भवनों में साफ सफाई एवं साफ पेय जल की संपूर्ण व्यवस्थाएं की जाएं ।पुराने वाटर कूलर को बदल कर नए वॉटर कूलर लगाए जाए।
- लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं।
- छात्रावास में भोजन की समस्या को हल किया जाए एवं छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त भोजन का प्रबंध किया जाए।
विश्वविद्यालय द्वारा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे जिसकी जिम्मेदारी एवं जवाब दे ही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी
8.सर डॉक्टर हरि सिंह गौर को भारत रत्न दिया जाए। उक्त मांगों पर शासन द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में विवि प्रशासन के भ्रस्ट अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध उग्र आंदोलन की रूप रेखा बनाते हुए सम्पूर्ण सागर जिले में नुक्कड़ सभाएं के साथ जनजागरूक अभियान चलाया जाएगा । आज की क्रमिक भूख हड़ताल में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंशु शर्मा उपाध्यक्ष प्रसून पटेल जतिन सिंह गॉड पारस साहू आलोक सोनी शिवांग उपाध्याय अभिषेक अहिरवार मुदित वेद अंशु झांझरिया साहित्य ठाकुर शामिल हुए.
Post Views: 144











