मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी पर फहराया तिरंगा, लोगों से अपने अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील

SHARE:

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी पर फहराया तिरंगा, लोगों से अपने अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की

राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है :- गोविंद सिंह राजपूत

सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने सागर स्थित मातेश्वरी निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। मंत्री राजपूत ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान आज देश में राष्ट्रभक्ति की एक सशक्त जन-लहर बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के मार्गदर्शन में यह अभियान करोड़ों लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की शान से जोड़ते हुए एक भावनात्मक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा तिरंगा केवल स्वतंत्रता की कहानी नहीं, बल्कि यह हमारे देश की एकता, अखंडता और हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह अभियान हमें अपने देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। मंत्री राजपूत ने सभी से इस अभियान में सहभागी बनने और तिरंगे को गर्व के साथ फहराने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. विरेंद्र पाठक, डॉ. सुखदेव मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरिराम सिंह, भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र फुस्कुले, उमेश सिंह, रवि ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन सागर में राष्ट्रभक्ति का उत्साह बढ़ाने और तिरंगे के प्रति सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें