विधायक प्रदीप लारिया ने लव कुश जन्मोत्सव में शामिल होकर राम नाम संकीर्तन का किया पाठ

विधायक लारिया ने लव कुश जन्मोत्सव में शामिल होकर राम नाम संकीर्तन का किया पाठ

सागर/01.09.2025

कुशवाह समाज के आराध्य भगवान लव कुश का जन्मोत्सव कुशवाहा समाज ने लव कुश भवन,सानोधा में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

क्षेत्रीय विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सानोधा पहुंचकर भगवान लव कुश जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और दीप धूप प्रज्जवलित कर आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लव कुश जन्मोत्सव पर राम नाम संकीर्तन का सस्वर पाठ किया।

2 सितंबर को राम नाम संकीर्तन की समाप्ति पर प्रसादी वितरण एवं भंडारा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, कुशवाहा समाज के प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More