युवा हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे आयें- अविराज सिंह

युवा हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे आयें- अविराज सिंह

खुरई। समाज सेवा के लिए राजनीति में आना एक अच्छा माध्यम हैं। इसलिए युवाओं को हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि युवा पीढ़ी राजनीति में आये। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने खुरई में एस.एम.वी.एम.ज्ञानोदय उ.मा. विद्यालय पं.के.सी.शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय, पीएम श्री ललिता शास्त्री कन्या विद्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा संगोष्ठी में व्यक्त किये।
युवा नेता  अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि युवा वह होते हैं,जिनके हाथों में शक्ति और पैरों में गति हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं। जो वायु की तरह काम करते हैं, वह युवा हैं। हम भारत का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं। उन्होंने कहा कि देश में 37 करोड़ युवा हैं। हमारा यह सपना होना चाहिए की हम हर क्षेत्र के साथ राजनीति में भी आगे बढ़ें।
अविराज सिंह ने कहा कि आज के युवा कल के नेता हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने भी संघर्ष किया है। वे चाहते हैं कि भारत के 1 लाखों युवाओं को राजनीति में जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सपना होना चाहिए कि हमें राजनीति में आगे आना है। समाज सेवा, देश की सेवा का सबसे अच्छा माध्यम राजनीति है।  अविराज सिंह ने कहा कि मैं आपको सफलता के सूत्र बताना चाहता हूं। आप किताबों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाएं। स्वामी विवेकानंद जी ने 30 साल की उम्र में ही इतनी किताबें पढ़ी थी की शिकागो में भारत का जोरदार पक्ष रखा। बाबा साहब बीआर अम्बेडकर भी किताबों को अपना परम मित्र मानते थे।  अविराज सिंह ने उपस्थित युवाओं से कहा कि आप हर कार्य की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ कीजिए। हमसे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन हर दिन आपके लिए एक नया अवसर लेकर आता है। जीवन में परिश्रम ही हर चीज का आधार है। आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम जरूरत की हर चीज को भारत में ही बनाएगें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जब भारत का पैसा भारत में ही उपयोग होगा तो हमें और अच्छे अवसर मिलेगें। इसलिए अब मौका है कि भारत में ही नए बिजनेस की शुरुआत करें। हम भारत में जितने नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे उतना ही सरकार का बजट बढ़ेगा। जितना सरकार का बजट बढे़गा उतना ही निवेश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आयी थी। जिसका लक्ष्य था किसी भी देश में जाओ और उस देश को अपने प्रोडक्ट से भर दो। तभी भारत में स्वदेशी आंदोलन चालू हुआ। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेश,स्वभाषा,स्वभूषा को अपनाना है। सभी युवा जन यही कोशिश करिए कि यदि कोई भी वस्तु खरीदें तो उस पर मेड इन इंडिया लिखा होना चाहिए।

उक्त तीनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में रविकांत असाटी प्रिंसीपल, आर.एस.शर्मा बी ई ओ, राजेन्द्र सेंगर बी आर सी खुरई, नीरज प्रताप तिवारी वरिष्ट शिक्षक, अशोक पारासर, स्वलपना नायक वरिष्ठ शिक्षिका, आर एस ठाकुर, एन पी तिवारी अनिल पटैल ,विनोद राय, रविन्द्र राजपूत, गिरिश वैलकर ज्ञानोदय प्राचार्य, प्रयांश जैन गुरूकुल प्रचार्य, अरूण जैन ट्रस्ट प्रबंधक, राहुल चौधरी खुरई नगर मंडल अध्यक्ष, प्रवीण जैन, राम शास्त्री, इन्द्रकुमार राय, गणेश पटेल, पुष्पेन्द्र ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, इन्द्र कुमार राय, आकाश परिहार, इन्द्रराज सिंह, आशीष कुर्मी, छोटू रोकड़िया, मिंदर रजक, देशराज यादव, बलराम यादव, गणेश पटेल, एच.एन जिजोतिया प्राचार्य, आजाद मंसूरी, हेमांगी देवसकर, शिक्षिका, नीतू राय शिक्षिका, भूमिका खत्री शिक्षिका, राजू सौर, इन्द्र राज सिंह, महेश विश्वकर्मा, आशीष ठाकुर, राम शास्त्री, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रभात सिंह, ललित शास्त्री, रितिक कुशवाहा, गौरव राय, आलोक कुशवाहा, संदीप सिंह कपिल रैकवार, सुनील राज सहित विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More