“मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के तहत सागर में मैराथन दौड़ का आयोजन — महिला सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश


जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक 12 अक्टूबर 2025

“मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के तहत सागर में मैराथन दौड़ का आयोजन — महिला सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.10.2025 को सागर जिले में रक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन) सागर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण करना है।

इस अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को “मैं भी अभिमन्यु” लिखी टी-शर्ट प्रदान की गईं तथा सभी ने महिला सम्मान एवं सुरक्षा के लिए शपथ ली।

मैराथन के शुभारंभ अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि—

महिलाओं के प्रति आदर, सहयोग एवं समानता की भावना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। समाज के हर वर्ग को महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील रहते हुए जागरूक भूमिका निभानी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, महिला अधिकारों एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों की जानकारी देकर समाज को जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को तकनीकी संसाधनों के दुरुपयोग से बचते हुए सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) अजय कुमार सनकत, रक्षित निरीक्षक  नीतेश वाईकर, सूबेदार राजेश कुमारे, धर्मेन्द्र सिंह, महिला सुरक्षा शाखा, रक्षित केन्द्र सागर एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के नव आरक्षकों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” के माध्यम से निरंतर जनजागरण किया जा रहा है, जिसे आम नागरिकों द्वारा सराहा जा रहा है। लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज

Leave a Comment

Read More