
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सागर विधानसभा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन 17 अक्टूबर को
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा द्वारा आगामी 17 अक्टूबर को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सागर विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध जन सम्मेलन 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बुधवार को पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन 17 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे से धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में स्व. राजा दुबे सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता सांसद डॉ.लता वानखेड़े होगीं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार विशिष्ट अतिथि रहेंगे। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान टोली के जिला संयोजक निकेश गुप्ता ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में युवा,महिला,उद्यमी,व्यापारी व सागर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।