
क्षत्रिय महासभा ने बैंकिंग व चिकित्सा सलाहकार समितियों का गठन किया
सागर। जिला क्षत्रिय महासभा सागर के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ संरक्षक मंडल की सहमति से बैंकिंग व चिकित्सा क्षेत्रों में कार्यरत् व क्षत्रिय समाज के प्रतिष्ठित व सेवाभावी गणमान्यों को संगठित कर क्षत्रिय महासभा बैंकिंग सलाहकार समिति व क्षत्रिय महासभा चिकित्सा सलाहकार समिति का गठन किया है। यह समितियां क्षत्रिय समाजजनों को बैकिंग व चिकित्सा क्षेत्रों में प्रगति व सुविधा हेतु समुचित सलाह व मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
नवगठित क्षत्रिय महासभा बैंकिग सलाहकार समिति में बलबंत सिंह ठाकुर, कर्रापुर (संयोजक), साहब सिंह ठाकुर सागौनी, एस.एस बघेल मकरोनिया एसबीआई कॉलोनी, एस.एस.तोमर नेहानगर मकरोनिया, चौहान सिंह ठाकुर भापेल को मनोनीत किया गया हैं।
इसी प्रकार क्षत्रिय महासभा चिकित्सा सलाहकार समिति में डॉ. इन्द्रराज सिंह ठाकुर, (एम.बी.बी.एस डी, ओ.आर.टी.एच.ओ) पूर्व सिविल सर्जन-(संयोजक), डॉ. पी.एस ठाकुर, (एम.बी.बी.एस डी, डी.सी.एच) चैतन्य हॉस्पिटल सागर, डॉ. पुन्यप्रताप सिंह (एम.बी.बी.एस एम.डी) असि. प्रोफेसर बी.एम.सी सागर, डॉ. जितेन्द्र राजपूत, (एम.बी.बी.एस, एम.एस, डी.एम), डॉ.शैलेन्द्र सिंह, (एम.बी.बी.एस) को मनोनीत किया गया हैं।
लखन सिंह
अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा जिला सागर
दिनांक. 15.10.2025