
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान एक नारा नहीं, स्वदेशी भारत का संकल्प है–विधायक लारिया
देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें– सांसद वानखेडे़
(नागरिकों को स्वदेशी अपनाने के लिए किया प्रेरित)
सागर/17.10.2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर और भारतीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन कर एक मजबूत और आत्म निर्भर भारत के निर्माण में हर भारतीय अपना योगदान दे सकते हैं।
यह बात नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया नेआत्म निर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में गणेश एन्जोरा, मकरोनिया में व्यक्त किये।
विधायक श्री लारिया ने कहा कि कोविड संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा रही थी, तब भारत में स्वयं पीपीई किट, वैक्सीन और वेंटीलेटर का उत्पादन कर अपनी क्षमता साबित की। देश में जनवरी 2020 तक पीपीई किट्स नहीं बनतीं थीं। उस भीषण आपदा काल में देश ने कुछ महीनों में ही करोड़ों किट्स और लाखों वेंटिलेटर तैयार कर दिए।
विधायक श्री लारिया ने उपस्थितों से, युवाओं और मातृशक्ति से अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, आयातित वस्तुओं की जगह है देशी विकल्प अपनाने, घर, काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और गांव किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम है। देश की प्रगति में हर भारतीय की भागीदारी निर्वाहन का अभियान है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त और विश्व स्तर पर सम्मानित राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने दीपावली महापर्व पर दीप उत्सव की ज्योति के साथ अपने हृदय में देशी अपनाने की ज्वाला प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने अपना संबोधन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं भारती, पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप-धूप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।
मंच संचालन नरेंद्र तिवारी और कपिल कुशवाहा,स्वागत भाषण श्याम सुंदर मिश्रा, शपथ प्रभुदयाल पटेल ने दिलाई एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने माना।
इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।