देवरी पुलिस की बड़ी सफलता — 1000-1000 रुपये ईनाम के दो फरार आरोपी गिरफ्तार


थाना – देवरी, जिला – सागर
दिनांक – 17/10/2025

देवरी पुलिस की बड़ी सफलता — 1000-1000 रुपये ईनाम के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

अपराध विवरण
अपराध क्रमांक – 330/2023
धारा – 450, 307, 324, 34 भा.दं.वि. एवं इजाफा धारा 302 भा.दं.वि.

दिनांक 05.06.2023 को थाना देवरी अंतर्गत ग्राम सुना में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर आपसी रंजिश में आरोपीगण द्वारा अपने ही भाई पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर हत्या कर देने की गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त घटना के पश्चात दोनों आरोपी घटना दिनांक23/07/23 से ही फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 1000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी  गजेन्द्र सिंह बुंदेला द्वारा गठित पुलिस टीम एवं मुखबिरों की सक्रियता से आज दिनांक 17.10.2025 को दोनों ईनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. बिहारी पिता रामसहाय कुर्मी, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम सुना, थाना देवरी
  2. साहू साहब सिंह पिता शिवप्रसाद कुर्मी, निवासी ग्राम कुसमी, थाना देवरी

आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तारी टीम में योगदान —
थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह बुंदेला,
सउनि एस.सी. मिश्रा,
प्रआर 792 मनोज मिश्रा,
आर 327 समीर,
आर 329 महेन्द्र,
आर 1394 राजीव,
आर 1558 विजेन्द्र,
आर 1492 विश्वप्रताप,
आर 1181 रामपाल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Read More