
हमारे किसान और हमारा गौ-वंश उन्नत रहे, तभी समृद्धि आती है– विधायक लारिया
(नरयावली विधानसभा के पड़रिया में गोवर्धन पूजा का भव्य उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया)
सागर/22.10.2025
पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर इस बार यह पर्व प्रदेश की समस्त गौ-शाला में विशेष रूप से आयोजित हुआ।
इसी कड़ी में नरयावली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया के साजली स्थित मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना अंतर्गत संचालित गौ-शाला में गोवर्धन पूजा एवं गौ-सेवा का यह त्यौहार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य अतिथि में एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस आयोजन में कलेक्टर संदीप जी.आर. एवं एसडीएम अमन मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पड़रिया पहुंच कर विधि विधान से गोवर्धन पूजा की, कन्या पूजन एवं गौ-माता की आरती उतार कर चारा खिला कर आशीर्वाद लिया। गौशाला परिसर में मोदी जी के संकल्प अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम संरक्षित पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रदेश की सभी गौ- शालाओं में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
गोवर्धन पर्व प्रकृति,पर्वत और गौवंश संरक्षण की भारतीय प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस परंपरा का साक्षात दर्शन हमें भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगलियों पर धारण करने मिलता है। मानवता की रक्षा के लिए इसी पावन स्मृति में गोवर्धन पूजन किया जाता है। इस पर्व में गौ-धन के संवर्धन की प्रेरणा है जो भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें भारतीय समाज की यह जीवन दृष्टि समाहित है जिसमें प्रकृति, पशु, मनुष्य और देवत्व का संतुलन देखने को मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा, जैविक कृषि और दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।
हमारा देश किसानों और गौ-पालकों का देश है। सही अर्थों में हम सबके लिए दीपावली तभी सार्थक है जब हमारे किसान और हमारा गौवंश उन्नत रहे, तभी समृद्धि आती है। प्रदेश सरकार गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।
गोवर्धन पूजन में पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प है। हम सब मिलकर प्रयास करें कि इस पर्व के माध्यम से प्रकृति और पशुधन का महत्व नई पीढ़ी तक पहुंचे।
मंत्री राजपूत ने गोवर्धन पूजन के शास्वत महत्व एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा गौसंवर्धन और संरक्षण पर संचालित की जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका मंत्री श्री राजपूत, विधायक श्री लारिया एवं कलेक्टर ने अवलोकन कर समूहों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल, चैन सिंह,मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,सौरभ केसरवानी, अरविन्द घोषी, अंकित तिवारी,सोहन लोधी,नपा अध्यक्ष मिहिलाल,भानू प्रताप सिंह, श्याम सुंदर मिश्रा, बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, शशांक पांडे, दिलीप नायक,शिवराज यादव, बीरबल कुर्मी, हेमेंद्र सिंह,डाॅ.एस एन सोनी, उपसंचालक पशु विभाग,डाॅ.धर्मेंद्र सिंह,नोडल बलराम सिंह ठाकुर,प्रभास आजीविका मिशन,विजय जैन महिला बाल विकास सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी,महिला स्व-सहायता समूह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।