
सांसद लता वानखेड़े बनी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल पुनः बने प्रदेश मंत्री जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दी बधाई शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त
सागर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारणी गुरुवार को घोषित हुईं जिसमें सागर सांसद श्रीमती लता वानखेडे को “प्रदेश महामंत्री” का दायित्व सौंपा गया है एवं सागर जिले से ही रजनीश अग्रवाल को “प्रदेश मंत्री” का दायित्व सौंपा गया।
नेता द्वय की नियुक्ति उपरान्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी उन्हें बधाई दी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
सांसद लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद लता वानखेडे को महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को पुनः प्रदेश मंत्री का दायित्व प्रदान कर समूचे सागर जिले को सम्मानित किया है। नेता द्वय की नियुक्ति से प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता में उत्साह व्याप्त है। नेताद्वय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को सागर जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी एवं नेताद्वय के नेतृत्व का लाभ प्रत्येक कार्यकर्ता प्राप्त होगा। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि नेताद्वय की नियुक्ति उपरांत पार्टी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।