दमोह पैर धोकर पानी पीने मामला: हाईकोर्ट की बेंच ने छोड़ी सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश करेंगे अगली कार्यवाही

दमोह पैर धोकर पानी पीने मामला: हाईकोर्ट की बेंच ने छोड़ी सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश करेंगे अगली कार्यवाही

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने दमोह के एक युवक को कथित रूप से ‘पैर धोकर पानी पीने’ के लिए मजबूर करने के मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। मामला अब मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया गया है।

हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दमोह पुलिस और प्रशासन को आरोपियों पर एनएसए लगाने का निर्देश दिया था। पांच लोगों को गिरफ्तार कर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी। अब एसपी से हलफनामा मांगा गया है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि कार्रवाई किन दस्तावेजों के आधार पर की गई और क्या यह कदम सद्भावनापूर्ण था।

Leave a Comment

Read More