विश्वविद्यालय : सरदार पटेल की जयंती पर कुलपति ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

विश्वविद्यालय : सरदार पटेल की जयंती पर कुलपति ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सागर । डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, उच्च शिक्षा विभाग एवं गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में प्रत्येक वर्ष की भाँति 31 अक्टूबर 2025, को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में प्रभारी कुलपति प्रो. दिवाकर शुक्ला ने “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलाई. इस अवसर प्रो. दिवाकर शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने राष्ट्रीय एकीकरण के लिए प्रयास किया जिसके परिणति यह है कि आज सांस्कृतिक विविधताओं के होते हुए भी देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है. उनके इस प्रयास से आज आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है और हमारा देश पूरे विश्व में अपनी एक नई पहचान स्थापित कर चुका है. उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में छात्र-कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी.के. नेमा, कुलसचिव डॉ. एस.पी. उपाध्याय, उपकुलसचिव सतीश कुमार, संतोष सह्गौरा, प्रो. के के.एन. शर्मा, प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत. डॉ. संध्या पटेल, डॉ. रश्मि जैन सहित शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं एन एसएस के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही ।

Leave a Comment

Read More