राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन

‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति समर्पण, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत प्रतीक है:-शैलेन्द्र कुमार जैन विधायक सागर

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन विधयाक प्रदीप लारिया ने दिलाया स्वदेशी संकल्प

भव्य आयोजन हेतु जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया

सागर। ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति समर्पण, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत प्रतीक है। इस गीत ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान करोड़ों भारतीयों में जोश और आत्मबल का संचार किया। यह बात विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मोतीनगर चौराहे पर वीरांगना लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के समीप “राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वीं वर्षगाँठ पर आयोजित सामूहिक राष्ट्रगीत गायन समारोह के दौरान कही।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र कटारे जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अग्रवाल मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया नीरज यादव नीलम अहिरवार मेघा दुबे कपिल नाहर, सौरभ केशरवानी मंच पर रहें।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी के जीवन और योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि यह गीत पहली बार 1875 में रचा गया था और 1950 में इसे राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
विधायक जैन ने कहा कि “वंदे मातरम हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है, यह हर भारतीय के हृदय में मातृभूमि के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जगाता है। आज के इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्र की सेवा और एकता के मार्ग पर दृढ़ता से अग्रसर रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि समारोह के दौरान नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लरिया ने उपस्तिथ जनों को स्वदेशी संकल्प दिलाया।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने समारोह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ वह गीत है जिसने आज़ादी के आंदोलन के दौरान लाखों भारतीयों को देशभक्ति त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से ओतप्रोत किया।

समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। संगीतकार शुभांसिता ठाकुर के साथ सभी ने एक लय में राष्ट्रगीत गायन किया। समारोह में उपस्तिथ सरस्वती शिशु मंदिर एवं रविशंकर विद्यालय की बहनों ने राष्ट्रगीत गायन उपरांत भारत माता की जय एवं वन्देमातरम के उद्घोष से आसपास के वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी,पार्षद,कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए।

Leave a Comment

Read More