
ग्राम प्यासी में नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन सम्पन्न, 37.50 लाख की लागत से होगा निर्माण
खुरई। तहसील के ग्राम प्यासी में आज नवीन पंचायत भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सागर की पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने किया। इस पंचायत भवन की अनुमानित लागत 37 लाख 50 हजार रुपये है।
भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह पंचायत भवन ग्रामवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होगा, जिससे सामुदायिक कार्यक्रम जैसे भजन संध्या आदि यहीं आयोजित हो सकेंगे। इससे ग्रामवासियों को बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम प्यासी में हाल ही में आंगनवाड़ी भवन, हनुमानजी मंदिर के समीप चबूतरा निर्माण, विद्युतीकरण, धनौरा मार्ग का निर्माण और सार्वजनिक तालाब का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है।
सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा, “क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार और भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। पहले इस क्षेत्र में आवागमन की समस्याएँ थीं, सड़कें नहीं थीं, लेकिन अब सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। अब यहाँ तक वाहन आसानी से आ सकते हैं।“
उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास है। स्कूलों का निर्माण कराया गया, सामुदायिक भवनों का निर्माण हुआ, और दूर से पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए साइकिलों की व्यवस्था की गई। धार्मिक आयोजन और खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं ताकि क्षेत्र की प्रतिभाएँ सामने आएँ और खुरई का नाम रोशन करें। सरोज भूपेंद्र सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत बहनों को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में आसानी हुई है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बहन इस योजना से वंचित न रहे। सरोज भूपेंद्र सिंह ने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या या कार्य के लिए वे उनसे संपर्क करें, जिसका समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खुरई जमना प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता मूरत सिंह पिपरिया, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, सरपंच ब्रजमोहन सिंह कुर्मी, डॉ. राकेश कुमार, राजपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष चैन सिंह लोधी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुजान सिंह, सरपंच सुखवती आदिवासी, महेश सिंह खेरा, पूर्व सरपंच रामशरण सिंह, प्यारे लाल लोधी, गोविंद सिंह लोधी, इमरत सिंह लोधी, राजाराम मास्टर, ओमप्रकाश लोधी, सुशील लोधी, नाथूराम रावत, राजू नामक, चैन सिंह, अरविंद लोधी, भूपेंद्र लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











