जिला कांग्रेस ग्रामीण द्वारा विभिन्न विधानसभा में बी एल ए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है

जिला कांग्रेस ग्रामीण द्वारा विभिन्न विधानसभा में बी एल ए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है

कांग्रेस के प्रशिक्षण के स्पेंसर लाल ने समस्त बी एल ए को प्रशिक्षण प्रदान किया

बीएलए की जिम्मेदारी है कि वोटर लिस्ट शुद्ध रूप से तैयार हो- भूपेंद्र सिंह मुहासा

कांग्रेस में नए युग का सूत्रपात हुआ है -सुरेंद्र चौधरी

कांग्रेस का उद्देश्य है कि उचित व्यक्ति मतदान देने के अधिकार सें वंचित न हो-आशीष ज्योतिषी

सागर./12 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण द्वारा आज रहली एवं नरयावली विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया नरयावली क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षण स्पेंसर लाल द्वारा बी एल के बूथ पर अधिकार और कर्तव्य बताए, साथ ही बूथ लेवल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर एसआईआर कार्य में सहयोग करने की बात की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने ऑनलाइन सभी बीएलए को संबोधित करते हुए कहा कि आप कांग्रेस के प्रतिनिधि हैं।अपनी जिम्मेदारी के साथ आपको अपनी पोलिंग बूथ पर वोटर लिस्ट में सहयोग करना है एवं वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण के लिए संकल्पित होना है।किसी भी तरह की गलत नाम कटवाने की जिम्मेदारी एवं सही मतदाताओं के नाम जोड़ने की जिम्मेदारी आपकी है।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में नए युग का आगाज हुआ है,कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार कर रही है सभी कार्यकर्ताओं को आगे आकर प्रशिक्षण में हिस्सा लेना चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि कांग्रेस कमेटी sir के लिए गंभीर है। कांग्रेस का उद्देश्य है कि उचित व्यक्ति मतदान देने के अधिकार सें वंचित न हो । जिला कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र तोमर ने सभी बीएलओ से आग्रह किया कि सभी अपने पोलिंग बूथ पर अधिक समय दें। ज्ञात हो कि अभी तक बीना विधानसभा सुरखी विधानसभा रैली विधानसभा एवं नरयावली विधानसभा में संपन्न हुए हैं। नरयावली विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूर्य शुक्ला, देवेन्द्र कुर्मी, राकेश राय,आर आर पाराशर,दीपक दुबे,एड कमलेश सिंह ठाकुर, एड कमलेश नायक, अरविंद मिश्रा, पुरुषोत्तम शिल्पी, अक्षय दुबे, संदीप चौधरी,,राजा बुंदेला, रोहित वर्मा,कपूर अहिरवार, रघुनाथ अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, मनोज राय, साहित्य पांडे,देशराज यादव, राहुल कुशवाहा,कमल चौधरी,एड उधम सिंह, मोतीलाल पटेल, हर्षवर्धन कुर्मी, पुष्पेन्द्र सिंह,कदम सिंह, मुल्ले चौधरी, दिनेश गौर, प्रमोद मिश्रा,अजय अहिरवार , राजेन्द्र साहनी, शंकर अहिरवार,पूरन कुर्मी, कल्याण अहिरवार,पूरन कुर्मी, देवेन्द्र पटेल,गौतम अहिरवार,विशाल सिंह, गुड्डू रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के बी एल ए ने हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Read More