नरयावली विधायक ने किशनपुरा और खैराई में 1 करोड़ रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

पंचायत भवन केवल ईंट और पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तिकरण का आधार है–विधायक लारिया

(किशनपुरा और खैराई में करीब 1 करोड़ रू.के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण संपन्न)

सागर/13.11.2025

गांवों का विकास ही सशक्त भारत की बुनियाद है। प्रदेश सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और प्रशासनिक रूप से सक्षम बनाने के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। विकास कार्यों की श्रंखला में क्षेत्र में निरंतर सृजन के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किये जा रहे हैं। पंचायत भवन केवल ईंट और पत्थर का ढांचा नहीं बल्कि ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तिकरण का आधार है।

उक्त बात नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम किशनपुरा और खैराई में 91.38 लाख रू.लागत के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण अवसर पर कहें।

विधायक  लारिया ने ग्राम किशनपुरा में 37.49 लाख रू. से पंचायत भवन एवं 5-5 लाख रू. लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन एवं ग्राम खैराई में 37.49 लाख के पंचायत भवन एवं 3.17 एवं 3.23 लाख के सीसी रोड का मंत्रोपचार की अनुगुंजन के मध्य विधिवत पूजा अर्चना कराकर समारोहपूर्वक भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

विधायक  लारिया ने आगे कहा कि यह विकास कार्य ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

क्षेत्रवासियों ने नरयावली विधानसभा में चहुंमुखी विकास के लिए विधायक श्री लारिया की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, मंत्री प्रतिनिधि गुलाब सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी, सरपंच कृष्ण मुरारी यादव, सोनू यादव, जनपद अध्यक्ष मीना राजू आदिवासी, एड. श्वेता यादव, एड.राजेंद्र यादव,ऑफिसर यादव, नारद यादव, सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

Read More