सोशल मीडिया पर शुरू हुई तलाश… और आशीर्वाद में मिला सुकून — आकाश सिंह राजपूत ने निभाया माँ से किया वादा


“सोशल मीडिया पर शुरू हुई तलाश… और आशीर्वाद में मिला सुकून — आकाश सिंह राजपूत ने निभाया माँ से किया वादा”

सागर दिनांक 13 नवंबर 2025
जनसेवा सिर्फ़ भाषणों से नहीं, भावनाओं से जुड़ती है इसका सजीव उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब आकाश सिंह राजपूत ने चुनाव अभियान के दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला से किया अपना वादा निभाया।
चुनाव के व्यस्त दौर में उन्होंने माँ के समान विधानसभा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला से कहा था — “आपसे दोबारा ज़रूर मिलने आऊँगा।”
समय बीत गया, लेकिन वह वादा दिल में जिंदा रहा।
कई महीनों तक आकाश भैया ने उस माता जी को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार खोजने का प्रयास किया तस्वीरें देखीं, लोगों से पूछताछ की, संदेश भेजे ,और आखिरकार, वह दिन आ ही गया जब उनकी खोज पूरी हुई।
आज जब वे उस माँ से मिलने पहुँचे, तो वह पल बेहद भावुक कर देने वाला था।
माँ के चेहरे पर खिली सच्ची मुस्कान और उनके आशीर्वाद से भरे शब्दों ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति का दिल छू लिया। बुजुर्ग महिला ने आकाश सिंह राजपूत देखते ही गले से लगा लिया और उनकी आंखें भर आई इस अवसर पर आकाश सिंह भी इतने भावुक हो गए थे वह अपने आंसू छुपा नहीं पाए और एक बच्चे की तरह बुजुर्ग महिला से मां जैसा प्रेम पा कर भावुक हो गए। इस सुखद अवसर पर पारिवारिक चर्चाएं होने और खुशनामा पारिवारिक माहौल देखने को मिला ।
आकाश ने अपने वचन को सिर्फ़ निभाया ही नहीं, बल्कि यह साबित कर दिया कि वो राजनीति नहीं, रिश्तों को निभाने में विश्वास रखते हैं।
जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना, हर वादा निभाना, और संवेदनाओं से जुड़े रहना यही उनकी पहचान है।वे सिर्फ़ एक नेता नहीं, बल्कि हर माँ के बेटे, हर परिवार के अपने हैं। हर माँ का आशीर्वाद और जनता का विश्वास यही आकाश सिंह राजपूत की सबसे बड़ी पूँजी और प्रेरणा शक्ति है। गौरतलब हैं कि आकाश सिंह राजपूत एक अभिनेता है जो अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान रखते हैं। अपनी फिल्मी दुनिया छोड़कर निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करने के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment

Read More