
प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो -विधायक लारिया
(विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR- 2025-26) पर विशेष कार्यशाला का आयोजन)
सागर/14.11.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया नगर मंडल में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR-2025-26) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में विधानसभा संयोजक,मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजक उपस्थिति रहे।
इस दौरान विधायक लारिया ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े दिशा-निर्देशों और आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की।
विधायक लारिया ने उपस्थित पदाधिकारियों से विचार सांझा कर संकल्प दिलाया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो इसके लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य किया जाए।
Post Views: 54











