सागर जिले के ग्राम हप्सिली डेयरी विस्थापन स्थल पर तालाब बनाया जाए: रमाकांत यादव

ग्राम हप्सिली डेयरी विस्थापन स्थल पर तालाब बनाया जाए: रमाकांत यादव

मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने सागर महापौर संगीता तिवारी एवं‌ नगरपालिक निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सागर की समस्त डेयरी को विस्थापित करके हप्सिली में सामूहिक रुप से स्थापित किया गया है।
यहां पशुओं के लिए पेयजल आपूर्ति हेतु ट्यूब बेल शासन द्वारा लगाए गए हैं परंतु इससे पशुपालन में समस्याएं आ रही है।
इस हेतु रमाकांत यादव ने सागर निगम प्रशासन से निवेदन किया है कि पशुपालकों को सुविधा और पशुओं को पेयजल हेतु डेयरी विस्थापन स्थल के करीब एक तालाब बनाया जाए जिससे पशु स्वतंत्र विचरण करते हुए पानी पी सके।
इस अवसर रवि सोनी श्रीदास रैकवार महेश अहिरवार अनिल दक्ष संजय रैकवार आदि सभी उपस्थित थे।
ज्ञापन में पशुपालकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर संगीता तिवारी एवं वरिष्ठ पार्षद  शैलेन्द्र ठाकुर ने संबंधित अधिकारी को डेयरी स्थल का निरीक्षण करने का आदेश दिया।

Leave a Comment

Read More