
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन ।
मध्य प्रदेश जन अभियान की नवांकुर, प्रस्फुटन समिति द्वारा नगर परिषद बिलहरा राजा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती जी की 150 जयंती पर सिंह वाहिनी वार्ड क्रमांक 1 सियावर स्वामी मंदिर परिसर में संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्य माल्यार्पण कर व रोड़ी तिलक लगाकर किया गया इसके बाद परामर्शदाता श्री राजपाल सिंह द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया जिसमें उन्होंने बताया की बिरसा मुंडा जी मुंडा विद्रोह के प्रतिनिधित्व करने वाले तेजस्वी क्रांतिकारी रहे बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी जनजातियों में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर ,जल जंगल जमीन को अपनाकर विद्रोह की शुरुआत की उन्होंने आदिवासी समुदाय को एकत्रित कर स्वाधीनता की अलख जगा दी आदिवासी समाज उन्हें धरती आबा के नाम से भी जानता है तथा उन्होंने बिरसा मुंडा जी को भगवान की उपाधि दी कार्यक्रम में विकासखंड समन्वय जी , नवांकुर समिति अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त रखे , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश चढ़ार जी ने बिरसा मुंडा जी को नमन कर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही पार्षद कमलेश रावत जी ने बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवांकुर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढ़ार , पार्षद कमलेश रावत , भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह बबलू दाऊ, मनीष गर्ग , सीताराम सिंह , उदल सिंह , राजा दुबे ,CMCLDP छात्र अश्वनी वीरू गर्ग, सत्येंद्र अहिरवार, जगत रावत, आनंद चढ़ार,दुर्जन रावत, बंटू YHI रावत, विकास कोरी संजय रैकवार आदि अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।











