
विधायक लारिया विदिशा में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह अधिवेशन में हुए शामिल
विदिशा/16.11.2025
रविवार को शिरोमणि गुरु रविदास विश्वपीठ, जिला विदिशा के तत्वाधान में तृतीय अखिल भारतीय रविदास वंशीय समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह अधिवेशन का आयोजन रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ।
इस आयोजन में नरयावली विधायक एवं महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी.प्रदीप लारिया शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए अनुकरणीय पहल हैं। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्र से आए हुए नवयुवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजन मंडल का भी आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर सभी युवक युवतियों ने मंच पर आकर अपने भावी जीवनसाथी के लिए परिचय दिया। समारोह में संतों सहित अतिथियों का भी सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा परिणाम बंधन पुस्तक का विमोचन भी हुआ
इस अवसर पर आत्माराम परमार , प्रोफेसर विक्रमाजीत , बारेलाल अहिरवार, बृजेश्वर नीमी , सोनाबाई , रेवाराम अहिरवार, सुरजीत सिंह , विदिशा विधायक मुकेश टंडन,मिहीलाल नपा अध्यक्ष मकरोनिया, अनिल चौधरी, गंगाराम ठेकेदार, रघुवीर सिंह सूर्यवंशी, चंदन सिंह चौधरी, कैलाश चंद्रवंशी, मोहन मांडरे, राम चरण सूर्यवंशी, जितेंद्र अहिरवार सहित रविदास वंशीय समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्यजन उपस्थित रहें।











