बेसरा, अमारी रमगढ़ा और पीएमश्री मालथौन में 14 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

बेसरा, अमारी रमगढ़ा और पीएमश्री मालथौन में 14 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मालथौन। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेंद्र सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेसरा में 4.50 लाख रुपये, शासकीय हाईस्कूल अमारी रामगढ़ा में 4.50 लाख रुपये और पीएम श्री शासकीय बालक प्राथमिक शाला मालथौन में 5 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आपके पूर्व गृहमंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मालथौन क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र, हायर सेकेंडरी स्कूल, आयुष भवन, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, सामुदायिक शौचालय जैसे अनेक निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीवासियों की मांग पर और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा, मैं पहले भी मालथौन में बहनों और बेटियों से मिलने आती रही हूं। आज फिर यह अवसर प्राप्त हुआ। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र के बच्चे पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर, कलेक्टर जैसे बड़े पदों पर पहुंचें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण और लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं से बच्चों और महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अब 1500 रुपये की राशि दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपने बच्चों की फीस और अन्य जरूरी कार्य पूरे कर रही हैं।

सरोज भूपेंद्र सिंह ने आवास योजना के तहत मकानों के निर्माण, सड़कों, नालियों और मैदानों के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पहले मालथौन में जंगल जैसा दृश्य था, लेकिन अब मकानों, सड़कों और अन्य सुविधाओं ने इसे बदल दिया है। क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीवासियों से कहा कि किसी भी समस्या के लिए वे खुलकर अपनी बात रखें। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, ग्रामीवासियों और स्थानीय नेताओं ने विकास कार्यों के लिए पूर्व गृह मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन कार्यक्रमों में भगवान सिंह यादव, शंकर सिंह राजपूत, राजू राजपूत, रामेश्वर यादव, गोलू राय, राघवेंद्र यादव, जे.पी. अहिरवार बीईओ सर, जयंत सिंह बुंदेला न.परि. अध्यक्ष, अरविन्द सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, रावराजा राजपूत, गोविंद सिंह , आशीष पटेरिया, पुष्पेंद्र तोमर, अशोक यादव, नत्थू लाल यादव, अशोक जैन,  मालती अहिरवार न.परि. उपाध्यक्ष,  सीमा राय, रानी बुदेंला,  कला लोधी,  आशा जैन, देवेंद्र सिंह, बलराम पाठक, प्रेमनारायण कटारे, शिवराज सिंह, बल्दवान राय, शंभू लाल मिश्रा, जाहर लोधी, मनोहर लाला सोनी, मन्नू लाल जैन, जितेन्द्र कुशवाहा, प्रेम अहिरवार, हरदू आदिवासी, देवेंद्र जैन, राजपाल सिंह, पुष्पेंद्र परिहार, हीरु राजपूत,  अवधेश कुमारी, राजेंद्र चौहान उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More