वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के ऋण से देश कभी ऋणमुक्त न हो सकेगा:- श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के ऋण से देश कभी ऋणमुक्त न हो सकेगा:- श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्म जयंती पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

सागर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्म जयंती पर बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मोती नगर चौराहा स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके जयकारों का उद्घोष किया।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया वे भारतीय इतिहास की वह वीरांगना थीं,जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेगीं।

उन्होंने कहा कि पराक्रम,शौर्य और रणकौशल से रानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी थी और जन-जन को स्वतंत्रता के लिए जागृत किया था। उनके ऋण से देश कभी ऋणमुक्त न हो सकेगा।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल राहुल वैद्य, मनीष चौबे विक्रम सोनी भारत माता अभिमन्यु सोनी नितिन साहू सुमित यादव सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More