85 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन, सीसी रोड का लोकार्पण संपन्न

85 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन, सीसी रोड का लोकार्पण संपन्न

मालथौन। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिरियाशंकर, नाउढाना तथा सेमरा अटा में कुल 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन तथा सीसी रोड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ग्राम खिरियाशंकर में 25 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन, ग्राम नाउढाना में 25 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन और ग्राम सेमरा अटा में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया।

बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आपके पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह जी के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। आज खिरियाशंकर और नाउढानां में सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन, सेमरा अटा में सीसी रोड का लोकार्पण हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र में नवीन पंचायत भवन, चबूतरा निर्माण, हनुमान मंदिर, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल भवन, अस्पताल सहित अनेक विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल मैदानों का निर्माण कराया गया है। पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह  की यह सोच है कि जब हमारे स्कूल के बच्चे-बच्चियां खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी तो अपना ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटियों को साइकिल वितरित की गई, जिससे दूर-दराज से पढ़ने आने वाले बच्चों को आवागमन में सुविधा हुई। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप तथा स्कूटी के लिए भी राशि प्रदान की गई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत जिन बहनों के नाम छूट गए थे या जिन्हें राशि नहीं मिल रही थी, उनके नाम जुड़वाए गए और अब सभी बहनों को योजना का लाभ मिल रहा है। यह राशि बढ़ाकर 15 सौ रुपये मासिक कर दी गई है। इस राशि से बहनें किसी पर आश्रित नहीं रहतीं, बच्चों को पढ़ाना, उनकी फीस भरना, घर का खर्च चलाना, सब स्वयं कर लेती हैं। साथ ही बेटी जब विवाह योग्य होती है तो लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पढ़ाई के साथ-साथ 1 लाख 43 हजार रुपये की राशि भी प्राप्त होती है। ये सभी सुविधाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हो पाई हैं।

सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आपने स्वयं देखा होगा, हर जगह सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां सड़क न हो, सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। धार्मिक क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान दिया गया है। मंदिरों का निर्माण, जीर्णोद्धार तथा धार्मिक आयोजन, भागवत कथाएं निरंतर कराई जा रही हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां विकास कार्य न कराया गया हो और जो भी कार्य बताए जाएंगे, उन्हें भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में  मीना देवी कुशवाहा अध्यक्ष न.प, अरविंद सिंह अध्यक्ष भाजपा, बलवीर सिंह राजपूत जनपद अध्यक्ष, जगपाल सिंह खिरियाकला मंडल उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह, गोलू राय, रहीश राम, राकेश तिवारी, राघवेंद्र यादव, रामकेश सिंह, देवेंद्र सिंह मंडल महामंत्री, मयंक, रूपेश राज वुन्देला सरपंच, रामवरण सिंह तोमर, रितेश राजा सचिव, लल्लू राजा सरपंच कुआखेड़ा, रामाधार शर्मा मालथौन, भैया राजा बुन्देला, अनिल परासर, पप्पू मुक्द्दम, श्रीमती लक्ष्मी लोधी महिला मोर्चा, इंद्रराज लोधी, देशराज लोधी,  क्रांति बाई लोधी सरपंच, गोपाल लोधी, महादेव जनपद सदस्य, महेंद्र यादव, राजाराम हडुआ, सचिन साहू, सुरपाल यादव, जगभान लोधी जामूकेशर, कृपाल लोधी, चन्द्रभान लोधी, रामदास पटेल, जगभान लोधी, महादेव लोधी, संतोष पटेल, रंजीत लोधी, लल्जू वंशल सचिव, महेन्द्र रोजगार सहायक सरपंचगण, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More