
पन्ना टाइगर रिज़र्व में पहली बार हथिनी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक क्षण
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में एक हथिनी द्वारा जुड़वां बच्चों को जन्म देने की दुर्लभ घटना सामने आई है। रिज़र्व के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जिससे वन्यजीव संरक्षण और हाथियों की बढ़ती संख्या को लेकर उत्साह बढ़ा है। जन्म के बाद पन्ना में हाथियों की कुल संख्या 21 हो गई है।
वन अधिकारियों के अनुसार दोनों नवजात स्वस्थ हैं और उनकी विशेष निगरानी की जा रही है। विशेषज्ञ इसे वन्यजीव प्रजनन में एक असाधारण और दुर्लभ प्राकृतिक घटना बता रहे हैं, जो रिज़र्व के बेहतर पर्यावरण और समृद्ध जैव विविधता का संकेत है
Post Views: 65











