
जिला शहर कांग्रेस ने की डॉ गौर डॉ अंबेडकर प्रतिमाऔ की साफ सफाई
डॉक्टर सर हरि सिंह गौर व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अगुवाई में की गई व दोनों महा मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए
26 नवंबर को डॉक्टर सर हरि सिंह गौर जी की जन्म जयंती का आयोजन पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है व इसी दिन संविधान दिवस के रूप में अंबेडकर जी को भी पुष्पांजलि की जाती है यह दोनों आयोजन देश प्रदेश व शहर में बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं इन पर्वों को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने तीन बत्ती स्थित गौर मूर्ति व भगवानगंज स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर पहुंचकर साफ सफाई की और इन दोनों आयोजनो को बड़े धूमधाम से मनाने के लिए शहर वासियों से अनुरोध किया इस मौक पर
महेश जाटव ने कहा हम सबको इकट्ठा होकर डॉक्टर गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए समय रहते संघर्ष करना पड़ेगा व हम डॉक्टर गौर को भारत रत्न मिल पाए यह हमारे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी डॉक्टर गौर साहब ने अपने जीवन की सारी संपत्ति दान कर इस शहर व प्रदेश को विश्वविद्यालय हमको प्रदान किया डॉ गोर को भारत रत्न मिल जाने पर हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे संविधान हमारे देश का मूल ढांचा है और संविधान दिवस को हम एक पवित्र त्यौहार के रूप में हमेशा मानते है व आगे मनाएंगे जिस तरह देश पर आलोकतांत्रिक तरीके से लोग कब्जा कर संविधान को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश कर रहे है हम उनकी कोशिशों को कामयाब नहीं होने देंगे
नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा हम सब की पहचान डॉक्टर गौर के नाम से होती है हम इस पहचान के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे और देश दुनिया में जो सागर विश्वविद्यालय का नाम है इसे आगे ले जाकर और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सिंघाई,सिंटू कटारे, राहुल चौबे,धर्मेंद्र चौधरी, आनंद हेला,वीरेंद्र राजे, मयंक ठक्कर, दीनदयाल तिवारी, रोहित माडले











