
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम सागर आगमन पर बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत -विधायक लारिया
(विधायक कार्यालय में स्वागत तैयारियों को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न)
सागर/25.11.2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सागर प्रथम आगमन को लेकर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में स्वागत तैयारी के संबंध में विधानसभा स्तरीय बैठक आहूत की।
विधायक लारिया ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल जी के बुधवार को प्रथम सागर आगमन पर उनका बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया जाएगा।
विधायक लारिया ने मंडल अध्यक्षों को स्वागत जिम्मेवारी विभाजित करते हुए भोपाल मार्ग स्थित भापेल में, लेहदरा तिराहा, ग्रांड पैलेस,नया बस स्टैंड के समीप एवं मोतीनगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप आतिशबाजी, ढोल, पुष्प वर्षा और स्वागत गेट सहित मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर मंडल
अध्यक्षगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।











