
विधायक लारिया ने डॉ.गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण और समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण
सागर/25.11.2025
सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक,शिक्षा शास्त्री, न्यायविद,समाज सुधारक, साहित्यकार तथा महादानी एवं देशभक्त डॉ.सर हरीसिंह गौर की 156वीं जयंती पर बुंदेलखंड ही नहीं वरन् राष्ट्र पुण्य स्मरण कर रहा है।
इसी अनुक्रम में सागर विश्वविद्यालय द्वारा गौर सप्ताह,गौर उत्सव पर आयोजित विश्वविद्यालय परिवार की काव्यांजलि कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के पश्चात पुण्य स्मरण का मनोभाव को लिए विधायक लारिया वि.वि.स्थित गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर डाॅ.गौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विधायक लारिया ने महान व्यक्तित्व एवं शिक्षापुंज के प्रकाश डॉ.गौर के गहन वाक्यांश “राष्ट्र का धन न सोने-चांदी के खजाने में या न कारखानों में सुरक्षित रहता है,यह केवल नागरिकों के मन और ज्ञान में समाया रहता है।” की गहनता पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।











