
सुरखी में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने घर घर दी दस्तक एस.आई.आर प्रक्रिया पूर्ण करने वाले परिवारों का किया सम्मान
जिला अध्यक्ष ने एस.आई.आर के सम्बन्ध में बैठक कर प्रगति की जानकारी ली
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया
सागर।
एस.आई.आर लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करने का कार्य है जिसका उद्देश्य है कि मतदाता सूची पूर्णत: सटीक, पारदर्शी और त्रुटि-रहित हो, जिसमें कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुरखी मंडल में आयोजित प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में विधानसभा एस.आई.आर अभियान प्रभारी डॉ.वीरेंद्र पाठक, सुरखी मंडल अध्यक्ष बुंदेल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता ओमकार उपस्थित रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रियता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ एस.आई.आर प्रक्रिया को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु कार्य में जुटे।
बैठक के दौरान प्रथक रुप से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उपस्थित बी.एल.ओ. से कार्य प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरांत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में घर घर पहुंचकर आमजनों से एस.आई. आर अभियान के सम्बन्ध में चर्चा की एवं अभियान के अंतर्गत प्रक्रिया पूरी करने वाले परिवारों के मुखिया का सम्मान कर उन्हें बधाई दी।
बैठक का संचालन एस.आई.आर अभियान विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पाठक ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष बुंदेल सिंह ने व्यक्त किया। बैठक में सरमन सिंह,अरुण गौतम, नर्मदा सिंह,कमलेश पांडे,दिनेश मिश्रा,सत्येंद्र सिंह ,संदीप सिंह,अतुल भार्गव, शुभम बंसिया, बहादुर सिंह लोधी, संजना जायसवालपुष्पेंद्र प्रताप सिंह,शर्मन सिंह परिहार,सुमित यादव,जय सोनी,युवराज तोमर,सहित भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित है।











