
श्री गुलाब बाबा मंदिर की भव्य शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया भव्य स्वागत
सागर
प्रतिवर्ष की तरह बुंदेलखंड के आस्था के केंद्र श्री गुलाब बाबा चरण पादुका पालकी रथयात्रा शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में कन्याओं की लेझम दल, श्री राधाकृष्ण की चलित नृत्यमय झांकी, श्री महाकाल डमरू दल, महाकाल झांकी, ग्रामीण भजन मंडलियाँ, विविध नृत्य दल, देशभर से आए भक्तों का विशाल काफिला शोभा बढाई। यह यात्रा नगर में सौहार्द, प्रेम और शांति के संदेश का प्रसार के उद्देश्य से निकाली गयी।
शहर सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का तीनबत्ती पर भव्य स्वागत किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने पालकी में विराजमान चरण पादुका की पूजा अर्चना की और सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ में सेवादल परिवार ने अपनी सहभागिता निभाई।
शोभायात्रा में शामिल भक्त जनो पर पुष्पवर्षा करके सभी का स्वागत किया।
स्वागत कर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ कल्लू पटेल,लल्ला यादव,परख शुक्ला,फहीम अंसारी, प्रवीण यादव,अन्नू घोसी,तरूण सैनी,शानू सेन,लकी पंडा रवि जैन सजय टंडन आदि उपस्थित रहे।











