
नरयावली विधायक लारिया ने आयुक्त नगरीय प्रशासन से की मुलाकात
( मकरोनिया व कर्रापुर की स्थाई पेयजल व्यवस्था एवं आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृत कराने किया अनुरोध)
सागर/6.12.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शुक्रवार की शाम को भोपाल में आयुक्त,नगरीय विकास एवं आवास से मुलाकात की।
विधायक श्री लारिया ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन से अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना हेतु नगर परिषद कर्रापुर की स्थाई पेयजल स्रोत के लिए सिंचाई परियोजना से जल संसाधन विभाग से स्वीकृत कराने एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया को अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना से स्थाई पेयजल स्रोत हेतु स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
विधायक श्री लारिया ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विशेष निधि से नगर पालिका परिषद मकरोनिया में गौशाला निर्माण के लिए 1 करोड़ रू., डॉग आश्रय स्थल निर्माण 50 लाख, विभिन्न वार्डों में सड़क डामरीकरण 1.50 करोड़ एवं विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण कार्य लागत 1.50 करोड़ और नपा कर्रापुर में नाला निर्माण 2 करोड़ रु., मंगल भवन निर्माण 1करोड़, विभिन्न वार्डों में सड़क नाली एवं सीसी रोड निर्माण 90 लाख, विभिन्न वार्डों में डामरीकरण सड़क निर्माण 1.50 करोड़ रु.,शव वाहन क्रय 10 लाख एवं मोबाइल टॉयलेट 25 लाख रु. के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृत कराये जाने का अनुरोध किया।
विधायक श्री लारिया ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया के पेयजल बकाया राशि के संबंध में चर्चा कर यथोचित निराकरण कराये जाने का भी अनुरोध किया।
आयुक्त,नगरीय प्रशासन ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया एवं कर्रापुर के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग हेतु विधायक श्री लारिया को आश्वस्त किया है।











