सहकार भारती जिला सागर की वार्षिक बैठक में महिला जिला प्रमुख की नियुक्ति

सहकार भारती जिला सागर की वार्षिक बैठक में महिला जिला प्रमुख की नियुक्ति। 4 दिसंबर को बालक हिल व्यू कॉलोनी सागर स्थित जिला कार्यालय में तेलंगाना से प्रवास पर पधारे राष्ट्रीय संगठन सह प्रमुख माननीय यादागिरी जी की अध्यक्षता में दोपहर 3:00 बजे सागर एवं दमोह जिला की चिंतन चर्चा बैठक संपन्न हुई। जिसमें संभागीय प्रमुख राजकुमार दुबे जी ने कहा हमें प्रत्येक जिला व तहसील में सहकारी बैंक से सहयोग लेना चाहिए एवं समितियां का गठन कर रोजगार सृजन एवं आर्थिक मदद करना चाहिए। दमोह जिला महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा गृह निर्माण समिति बनाकर भूमि आवंंटित करा कर गृह निर्माण कर बेघरों को आशियाना उपलब्ध कराएंगे। संगठन प्रमुख राकेश बड़े राय जी ने कहा कि कृषि एवं कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगे। भुवन साहू जी प्रचार प्रमुख ने कहा सहकार भारती से जन-जन को परिचित करा कर उनकी रुचिकर समितियां निर्माण कर राष्ट्र निर्माण व स्वावलंबी भारत की रचना की जा सकती है। सागर जिला अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा सहकार भारती के पचपन प्रकल्प हैं सभी प्रकल्पों पर कार्य कर समितियां बनाकर सभी तरह के लघु मध्य वृहद कार्य कर रोजगार देकर आर्थिक संकट से जूझ रहे बेरोजगार परिवारों की मदद करेंगे। हैदराबाद से बैठक लेने पधारे माननीय श्री यादागिरी जी ने कहा सभी जिला अध्यक्षों को अपनी मजबूत वृहद समिति बनाकर लोन, रोजगार, उत्पादन, कृषि मत्स्य, डेयरी, आदि समस्त क्षेत्रों में कार्य करें। जानकारी के अभाव में प्रांतीय राष्ट्रीय दायित्व वानों से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त करें। आज की इस बैठक में सागर जिला महिला प्रमुख की घोषणा करते हुए CA शिल्पा जैन को शपथ दिलाई गई। उनके साथ डॉक्टर संजीव जैन को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। माननीय यादागिरी जी बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, सिरोंजा सागर सहकारी समितियां के रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं परकोटा स्थित संघ कार्यालय में भ्रमण किया। प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम व भोजन जिला अध्यक्ष आलोक जैन एवं दोपहर भोजन महामंत्री विजेंद्र घोषी जी के निवास पर संपन्न हुए। इस अवसर पर सागर सहकारी भारती से जिला मत्स्य प्रमुख मनीष रैकवार भी उपस्थित रहे। दमोह से संभाग प्रमुख राजकुमार दुबे जी के साथ तीन महंत जी एवं पंडित जी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी अपने सुझाव रखते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की।

Leave a Comment

Read More