धर्म, धैर्य और संयम ही श्रीमद्भागवत गीता का सार- अविराज सिंह

धर्म, धैर्य और संयम ही श्रीमद्भागवत गीता का सार- अविराज सिंह

खिमलासा व सेवन में आयोजित कथा कार्यक्रमों में शामिल हुए अविराज सिंह

खिमलासा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागाह में हुआ था और उन्हें जन्म के बाद ही नदी पार करा के गोकुल ले जाया गया, उन्होंने कम आयु में असुरों से युद्ध किया, कम आयु में ही उन्होंने घर का त्याग किया और उज्जैन में शिक्षा प्राप्त की। उनका जीवन हमेशा संघर्ष मय था परन्तु उन्होंने धर्म, धैर्य और संयम यह तीन सूत्र हम सभी को दिये। यहां दशहरा मैदान में आयोजित संगीतमय श्रीमदभागवत कथा के आयोजन में शामिल युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने अपने उद्बोधन में यह विचार रखे।

युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आज के समय में संयम और कभी क्रोध न आना बहुत अर्थपूर्ण है। हमें अगर जीवन में संयम लाना है तो श्रीरामचरित मानस, श्रीमदभागवत कथा पढ़ना चाहिए, इन से ही हमारे अंदर संयम और धैर्य आता है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा धर्म के साथ अपना कर्म करते चलें। जो कुछ होगा हमेशा अच्छा ही होगा यह भावना हमारे अंदर होनी चाहिए। हमारे अंदर यह भावना भी होनी चाहिए कि यह जिन भगवान श्री कृष्ण ने हमें अभी तक संभाला है वह आगे भी संभाल लेंगे।

अविराज सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी श्री मद्भागवत गीता जी में कहते हैं कि जो कुछ होता है अच्छे के लिए होता है और आगे भी जो कुछ होगा अच्छे के लिए ही होगा, इस विश्वास पर आस्था प्रगाढ़ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 60 प्रतिशत से ज्यादा युवा 21 वर्ष से कम आयु में नशे का शिकार बन रहे है। नशा आपकी प्रतिभा, सामर्थ्य, समाज व सोचने की क्षमता प्रदेश-देश खराब कर देता है। नशे से दूर रहना होगा यही युवाओं से आवाहन है कि इससे संकल्पित होकर दूर रहें। भारतीय संस्कृति को समझें भगवान श्री कृष्ण जी के संदेश को समझें। उन्होंने कहा कि यदि मन का सारथी भगवान श्री कृष्ण हैं तो आप हमेशा नशे से दूर रहेंगे।

अविराज सिंह ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमी जनो को सागर के रूद्राक्ष धाम मंदिर में 31 जनवरी 2026से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित श्री रामकथा एवं दक्षिणमुखी श्री देव हनुमान जी के नवनिर्मित मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में सपरिवार पधारने का अनुरोध किया। उन्होंने कथा व्यास पं. श्री विपिन विहारी जी महाराज को इस आयोजन की आमंत्रण पत्रिका भेट कर आर्शिवाद लिया।

युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने सेवन, बांदरी में श्री रामजानकी हनुमान जी मंदिर में श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कथाव्यास पं. श्री विपिन बिहारी महाराज जी, विधायक निर्मला सप्रे, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, आयोजक रतिराम कुशवाहा, दयासिंह कुशवाहा, अनिल पाराशर, विश्वनाथ सिंह, रमेश पटेल जनपद अध्यक्ष, मुकेश जैन, तुलसीराम यादव, मुकेश श्रीवास्तव सरपंच प्रतिनिधि, पं. हरिनारायण कौशिक, पुजारी मुरली मनोहर मिश्रा, ब्रज किशोर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More