विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, मसवासी ग्रंट में औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज और सागर-दमोह फोरलेन की स्वीकृति पर

विधायक लारिया ने मसवासी ग्रंट के लिए विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज एवं सागर से दमोह फोरलेन की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

सागर/09.12.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने खजुराहो में हुई मंत्री परिषद की बैठक में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मसवासी ग्रंट के लिए विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मसवासी ग्रंट में विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन की मंजूरी मिलने से नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित सागर जिले में आर्थिक उन्नयन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। इस पैकेज की मदद से निवेशक- हितैषी वातावरण तैयार होगा, जिससे यहां 24 हजार 240 करोड़ रु.के निवेश के रास्ते खुलेंगे। इस प्रयास से सीधे तौर पर 29 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे । इस विशेष पैकेज से नरयावली क्षेत्र सहित जिले में आर्थिक समृद्धि आएगी।

औद्योगिक विकास से बड़े एवं छोटे सभी उद्योगों की स्थापना से क्षेत्र के कुशल,अर्द्धकुशल एवं अकुशल सभी प्रकार के श्रमिकों एवं युवाओं को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे।

विधायक लारिया में औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज अंतर्गत औद्योगिक इकाई की स्थापना में विधानसभा क्षेत्र की सिर्फ शासकीय भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री जी का आभार माना।

ज्ञातव्य हो कि विधायक  लारिया द्वारा लगातार मुख्यमंत्री जी से विधानसभा क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने दिल्ली- नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना का स्वागत करते हुए क्षेत्र के किसानों की प्राइवेट लैंड अधिग्रहण न किए जाने के संबंध में विशेष अनुरोध किया था‌। संवेदनशील व किसान हितैषी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने न सिर्फ नरयावली विधानसभा के मसवासी ग्रंट में विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन की मंजूरी दी बल्कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सिर्फ शासकीय भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान करते हुए विकास की दिशा में एक नया कदम आगे बढ़ाया है।

विधायक  लारिया ने सागर से दमोह 76 किलोमीटर फोरलेन मार्ग के लिए 2059 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस फोरलेन निर्माण से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ ही व्यापार और रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Comment

Read More