मनरेगा में फर्जीवाड़ा, मौके पर मजदूर नहीं, मस्टरोल भरकर भुगतान हो रहा पूरा

मनरेगा में फर्जीवाड़ा, मौके पर मजदूर नहीं, मस्टरोल भरकर भुगतान हो रहा पूरा

फर्जी मस्टरोल भर के भुगतान कराया जा रहा है। मौके पर कोई मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं और ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग, कोपरा, में मनरेगा योजना के कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है।

देवरी कला। आपको बता दें कि देवरी जनपद की ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग में नवीन तालाब निर्माण बोरिया गाँव में निर्माण कार्य काफी समय पहले हुआ था । जिसमें बोरिया सरपंच द्वारा 36 श्रमिकों की बिना काम कराये फर्जी हाजिरी मनरेगा एप पर दर्ज कराई जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कोपरा में फील्ड पॉइंट निर्माण बाघराज बाबा के पास
मनरेगा से निर्माण कार्य किये गए हैं ।
जिसमें सचिव सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों पर करीब 23 श्रमिकों की पुरानी फ़ोटो अपलोड कर ग्राम कोपरा सरपंच रोजगार सचिव राजेश्वरी लोधी हैं लेकिन उनके पति महेंद्र लोधी द्वारा फर्जी हाज़िरी दर्ज की जा रही है। जो कि फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन द्वारा करवा दिया गया है ।
जब इस संबंध में कोपरा ग्राम पंचायत की निवासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह फील्ड पॉइंट निर्माण जैसी मशीन द्वारा सरपंच ने करवा दिया गया है और इस तालाब की मिट्टी किसी प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में ट्रैक्टर और डंपरों द्वारा भिजवा दी गई है।
जिस निर्माण कार्यों को लेकर काफी समय हो चुका है लेकिन फिर भी वर्तमान में श्रमिकों की फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है । जब इस संबंध में जब जब इस संबंध में सहायक सचिव राजेश्वरी लोधी पति महेंद्र लोधी से बात की तो उन्होंने बोला कि आपको जो उचित लगे वह लिख देना जो हाजिरी डाली जा रही हम उनको एब्सेंट कर देंगे । इसी प्रकार मनरेगा योजना को ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग और कोपरा पंचायत कर्मी पलीता लगाने में जुटे हुए हैं ।

आपको बता दें कि पंचायत द्वारा मनमानी कर मनरेगा योजना में मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी को डकार रहे हैं। उनके द्वारा नियम विरुद्ध दस्तावेज और पुराने निर्माण कार्य की मनरेगा एप पर फोटो अपलोड कर अपने करीबी व्यक्तियों को कुछ कमीशन देकर फर्जी हजारी लगाकर शासन की राशि आहरण की जा रही है। और देवरी विकास खंड की अधिकांश पंचायतें इसी तरह मनरेगा योजना विकासखंड जिम्मेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ।

इनका कहना
पैसा नहीं निकल पाया था काम तो पहले हो चुका है आप सरपंच महोदय से बात कर लो

महेश गोंड़
सहायक सचिव ग्राम पंचायत पड़रई बुजुर्ग,

Leave a Comment

Read More