
रतलाम MP
रतलाम में कबाड़ गोडाउन में आग, कई धमाके हुए, लोग दहशत में आए,
30 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने तीन घंटे में काबू पाया, अंदर गैस सिलेंडर भी मिले ।
रतलाम के हाट रोड स्थित वेद व्यास कॉलोनी के कॉर्नर पर स्थित एक कबाड़ गोडाउन में बुधवार रात आग लग गई। आग तेजी से पूरे कबाड़ में फैल गई और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। आग की लपटों के बीच धमाकों की आवाज आने लगी। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 25-30 लॉरी पहुंचीं और करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इलाके की बिजली सप्लाई एहतियातन बंद करनी पड़ी।
रात करीब 12.30 बजे के करीब लगी थी। शुरुआत में आग पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब आग की तेज लपटे व धुआं उठा तो लोगों को पता चला। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रात 3.30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। आग की स्थिति यह थी कि आग बुझाने का प्रयास नगर निगम की फायर लॉरी के कर्मचारी करते रहे। एक तरफ आग को बुझाया जाता तो दूसरी तरफ से आग की लपटे उठने लगती।
गोडाउन में कागज के पुस्टें, प्लास्टिक और कांच की बोतलें रखी थीं, जो पूरी तरह जल गईं। यहां गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें समय रहते निकालकर सामने वाली बिल्डिंग में रख दिया गया। जानकारी यह भी सामने आई कि गोडाउन में लोहा काटने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था।
गोडाउन के आसपास रहवासियों के इलाके
जिस स्थान पर कबाड़ का गोडाउन मौजूद है वहां उसकी लेफ्ट साइट हाट रोड पर दुकानें है। जबकि राइट साइड कॉलोनी क्षेत्र है। गोडाउन के सामने एक मल्टी बनी हुई है। गोडाउन के बाहर कंचन इंटरप्राइजेस का बोर्ड लगा था। बताया जा रहा है कि यह किसी दिनेश व लच्छू कबाड़ी का गोडाउन है।
बाइट – सत्येन्द्र घनघोरिया CSP रतलाम











