सेवा ही धर्म—अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने पहुँचे आकाश सिंह राजपूत, दिया भरोसा और हिम्मत

सेवा ही धर्म—अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने पहुँचे आकाश सिंह राजपूत, दिया भरोसा और हिम्मत

सागर।
मानवता और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए आज जनप्रिय युवा नेता आकाश सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुँचे। उन्होंने विगत दिनों गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों सरदार सिंह ठाकुर एवं अफसर अली का हालचाल जानकर उनका मनोबल बढ़ाया।

राहतगढ़ निवासी अफसर अली पिता जनाब अली कुछ दिन पूर्व घर की छत से गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उनका उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं महुआखेड़ा के सत्यम ठाकुर के पिता सरदार सिंह ठाकुर का पेट का सफल ऑपरेशन हुआ है, जिनकी देखरेख और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी आकाश सिंह राजपूत ने स्वयं ली।इसमें 5 मरीज देखे हैं जिन में
पारस ठाकुर ,सरदार सिंह,अफसर अली,दिपू आदि से मुलाकात की और चिकित्सक से चर्चा कर उत्तम इलाज की व्यवस्था की।

परिजनों से भेंट कर उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए भरोसा दिलाया कि जरूरत के हर कठिन क्षण में वे पूरी तरह परिवारों के साथ खड़े हैं।
अस्पताल परिसर में उनकी उपस्थिति से परिजनों में हौंसला बढ़ा और माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
जनसेवा भावना से जुड़ा यह संवेदनशील कदम न केवल मानवीयता का सुंदर उदाहरण है, बल्कि समाज में सेवा और करुणा की वास्तविक परिभाषा को भी जीवंत करता है।इस दौरान भूपेंद्र सिंह ठाकुर अंकू चौरसिया,विपिन, राम दुबे सत्यम ठाकुर,भूपेंद्र, पारस ,संजू मनमोहन ,राम प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More