
लोकेशन सागर
रिपोर्टर जागेश्वर पांडे
9977698505
विशेष वर्ग के युवक पर घर में आग लगाने के गंभीर आरोप जिसमें एक ही परिवार के एक बेटी और दो बेटे झुलस गए जिसमें दो बेटों की इलाज के दौरान मौत हो गई,
मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते विशेष वर्ग के युवक पर घर में आग लगाने के गंभीर आरोप लगे है, जिसमें एक बेटी और दो बेटे एक ही परिवार के गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसमें दोनों बेटों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और एक बड़ी बेटी साक्षी का इलाज अभी जारी, जिसके होश में आने के बाद आगजनी की घटना ने सबको चौंका दिया है, जहां उसने पुलिस को बयान दिए हैं कि ग्राम का रहने वाला छोटू उर्फ फहीम खान के द्वारा घर में आग लगाई गई जिसे खिड़की से भागते हुए उसकी बड़ी बेटी ने देखा था, जिसके बयान के बाद राहतगढ़ और जरूवाखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं, खबर है की उस विशेष वर्ग के युवक को पुलिस ने रात में पूछताछ हेतु हिरासत में लिया लिया है, वही पीड़ित की मां ने उसकी छोटी बेटी के साथ फहीम खान का प्रेम प्रसंग होेने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि छोटू उर्फ फहीम खान ने मेरी छोटी बेटी को फोन लगाकर उसकी मां से बात की जहां उसने बोला कि चार दिन रोकने का कहकर जाने के बाद अब तक क्यों नहीं लौटी, जहां उन्होंने जवाब दिया कि मेरी बेटी है और मैं जब चाहूं तब लौटेगी, बस इसी बात के बाद दोबारा फोन आया कि आपके घर में आग लग गई है, घटना 5 दिसंबर की है जहां सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम चांदामऊ में एक आठिया परिवार के घर में आग जानी की घटना सामने आई थी जिसमें बड़ी बेटी साक्षी और दो बेटा अनुज और कार्तिक गंभीर रूप से झुलस गए थे जिसमें दोनों बेटों की इलाज के दौरान मौत हो गई और बड़ी बेटी का इलाज सागर के निजी अस्पताल में जारी है, घटना की जानकारी लगने के बाद हिंदू समाज के विशेष संगठनों ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है,
बाइट कपिल स्वामी हिंदू संगठन
बाइट पीड़ित की मां रामवती
बाइट एसडीओपी योगेन्द्र सिंह











