
केवीएस का स्थापना दिवस मनाया गया*
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से हुई। छात्र-छात्राओं के द्वारा केंद्रीय विद्यालय गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया गया एवं लघु नाटक के द्वारा नवमी और 11वीं की छात्राओं द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना और उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य श्री धर्मेंद्र भारद्वाज ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के मिशन के बारे में जानकारी प्रदान की। पुरस्कार वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
Post Views: 75











