
बुंदेलखंड के पहले नेता बने टीकाराम सेन, भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मध्य प्रदेश के युवा नेता एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के पहले व्यक्ति टीकाराम सेन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
टीकाराम सेन ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के निर्णय के लिए भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा, जिससे देशभर में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।
इस मुलाकात को बुंदेलखंड के राजनीतिक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र में इसे युवाओं के बढ़ते राजनीतिक कद और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
बुंदेलखंड से दिल्ली तक युवा नेतृत्व की मजबूत दस्तक
भाजपा में युवाओं को मिल रहा निर्णायक मंच











