शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के 14 NCC कैडेट्स का सेना व अर्धसैनिक बलों में चयन, रचा इतिहास

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के 14 NCC कैडेट्स का सेना व अर्धसैनिक बलों में चयन, रचा इतिहास
सागर। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के लिए यह गर्व का क्षण है, जब महाविद्यालय के 14 राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) कैडेट्स ने एक साथ भारतीय सेना की अग्निवीर योजना एवं विभिन्न अर्धसैनिक बलों में चयनित होकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 11 एमपी ब्वॉयज़ बटालियन NCC के इन जाँबाज़ कैडेट्स की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे महाविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता एवं 11 एमपी ब्वॉयज़ बटालियन NCC के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। चयनित कैडेट्स में भानु लोधी, शैलेश गौड, आकाश पटेल, रिंकू अहिरवार, अनुभव लोधी, सचिन सेन, गणेश पटेल, रामेश्वर अहिरवार, संजय साहू, राहुल प्रजापति, मोहित यादव, दीपक कुशवाहा एवं राकेश लोधी शामिल हैं।
महाविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
कैडेट्स की सफलता के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर मेंमहाविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
कैडेट्स की सफलता के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता ने चयनित कैडेट्स को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और इन कैडेट्स ने राष्ट्र सेवा के प्रति अपने संकल्प को साकार किया है।
NCC अधिकारी डॉ. जयनारायण यादव ने कैडेट्स के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. वरुण राज यादव सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भावी सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment

Read More