अटल बिहारी शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा सुरखी क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक में हुऐ सामिल

अटल बिहारी शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा
सुरखी क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक में हुऐ सामिल
मतदाता सूचि के सुद्धिकरण में सहयोग करे कार्यकर्ता –
गौरव रणदिवे

सागर। आज दिनांक 21 दिसबर 2025 को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक होटल रॉयल पैलेश किला कोठी में आयोजित की गई। जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बूथअध्यक्ष, बीएलए, भाजपा जनप्रतिनिधि सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने बढचढकर भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथी के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के भारत रत्न प्राप्त लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन के शताब्दी समारोह को दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसबर तक अटल स्मृति सप्ताह के रूप मे मनाया जायेगा साथ ही उनके द्वारा किये गये विभिन्न जनहितैषी कार्यों को जनता के सामने उजाकर करने एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री डाक्टर मोहन यादव के सराहनीय दो वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों को आम जन तक ले जाने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता सूचि के सुद्धिकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा सुरखी में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई एवं सुरखी विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी को धन्यवाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि 25 दिसंबर को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अटल जी की जयन्ति के 100 वर्ष होने पर सभी कार्यकर्ता धूमधाम से मनाये।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉं वीरेन्द्र पाठक, सुखदेव मिश्रा, किसाना मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ओरिया, सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रघुंवशी, प्रियंक तिवारी, लोकमन लोधी, बुदेलसिंह वंशिया, संतोष पटैल, धमेन्द्र पटैंल, जनपद अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, रामेश्वर नामदेव, शोसल मीडिया प्रभारी अशुंल परिहार, बालकिशन सोनी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, उषा प्रमोद पटैल, नगर पंचायत प्रतिनिधी सरवन सिंह, रमेश चढार, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, बुदेलसिंह मानकी, नमर्दा सिंह कोना वाले, अरूण गौतम, सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बीएलएल, बूथअध्यक्ष, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य, अन्तयोदय समिति सदस्य, सहित समस्त कार्यकर्तागण बैठक में सामिल हुए।

Leave a Comment

Read More