पैदल भ्रमण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती एवं यातायात जागरूकता अभियान

थाना बांदरी | सागर पुलिस

दिनांक 21/12/25

पैदल भ्रमण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती एवं यातायात जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ.  संजीव उइके के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के नेतृत्व में थाना प्रभारी बांदरी निरीक्षक  सुमेर सिंह जगेत द्वारा मय हमराह स्टाफ के शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं गलियों में पैदल भ्रमण कर प्रभावी पुलिसिंग की गई।
पैदल भ्रमण के दौरान खुले में शराब सेवन करने वालों, चौक-चौराहों पर अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा उन्हें समझाइश दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों के मन में भय एवं सामान्य नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
पुलिस टीम द्वारा शहर की प्रमुख गलियों में सतत पैदल भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हुई।
इसी क्रम में जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बांदरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, दस्तावेज साथ रखने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी—
निरीक्षक :  सुमेर सिंह जगेत
प्रधान आरक्षक : जागेश्वर, दीपक
आरक्षक : लोकेंद्र, जयराम, सत्येन्द्र

सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऐसे निरंतर अभियानों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-जन संवाद को और अधिक मजबूती मिल रही है।

Leave a Comment

Read More